सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से गायब हुई कॉकरोच जनता पार्टी,निजी अकाउंट्स हैक, हटाए गए बैकअप प्रोफाइल…

सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि उनके कई सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक या ब्लॉक कर दिए गए हैं। शनिवार को उन्होंने कहा कि पार्टी का आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ही नहीं, उनका निजी इंस्टाग्राम अकाउंट भी अब उनके नियंत्रण में नहीं है।अभिजीत दिपके के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी गतिविधियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भी रोक दिया गया है, जबकि बैकअप अकाउंट को भी हटा दिया गया है। इसके चलते फिलहाल पार्टी की किसी भी डिजिटल प्रोफाइल तक उनकी पहुंच नहीं बची है।

सोशल मीडिया पर जारी संदेश में उन्होंने लोगों से अपील की कि मौजूदा स्थिति के बाद उनके अकाउंट्स से किए जाने वाले किसी भी पोस्ट को पार्टी का आधिकारिक बयान न माना जाए। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।हाल के दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी का व्यंग्यात्मक ऑनलाइन अभियान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और बड़ी संख्या में यूजर्स उसका समर्थन कर रहे थे।

About The Author