पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही का होगा Live Telecast: CM शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाएगा, ताकि आम लोग जान सकें कि सदन के भीतर क्या हो रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष चुनाव के बाद नवगठित 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा को संबोधित करते हुए अधिकारी ने कहा कि यह सदन ”जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने” में अहम भूमिका निभाएगा और संवैधानिक सिद्धांतों तथा स्थापित नियमों के अनुसार काम करेगा।

उन्होंने कहा, ”हम संविधान को ध्यान में रखकर विधानसभा की कार्यवाही को आगे बढ़ाएंगे।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रथींद्र बोस पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके साथ ही वह राज्य के उत्तरी हिस्से से इस पद तक पहुंचने वाले पहले विधायक बन गए। मुख्यमंत्री ने सदन में एक मजबूत विपक्ष की जरूरत पर भी जोर दिया। 

About The Author