
दिसपुर: असम विधानसभा चुनाव में NDA की जबरदस्त जीत के बाद आज हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके बाद 4 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई सीनियर नेता, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के सीएम शामिल हुए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के नेता चरण बोरो और वरिष्ठ भाजपा नेता अजंता नियोग ने नए मंत्रिपरिषद में मंत्री पद की शपथ ली.




