
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पद संभालने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों का ऐलान किया। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में अब ‘डबल इंजन सरकार’ के जरिए विकास कार्यों को तेज किया जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग, केंद्रीय बलों, पुलिस और मतदाताओं का आभार भी जताया।

कैबिनेट के फैसलों में सीमावर्ती इलाकों में BSF को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया 45 दिनों में पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही राज्य में आयुष्मान भारत और अन्य केंद्रीय योजनाओं को लागू करने की घोषणा की गई। सरकारी नौकरियों में आयु सीमा को 5 साल बढ़ाने का फैसला भी लिया गया है।इसके अलावा आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 321 लोगों के मामलों की जांच कराने की बात कही गई है। अधिकारियों के प्रशिक्षण को लेकर भी केंद्र सरकार के सहयोग से नई प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।




