
दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां सोनिया गांधी के साथ एक भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर देशभर की माताओं को शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मां के महत्व को बेहद भावनात्मक शब्दों में बयां किया।राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “माँ सबसे पहली शिक्षक भी है और सबसे पहली मित्र भी। वो ममता है, त्याग है, करुणा है, प्रेम है सर पर माँ का हाथ दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने सोनिया गांधी को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

पोस्ट सामने आने के बाद कांग्रेस समर्थकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने राहुल गांधी के संदेश को भावुक और प्रेरणादायक बताया। मदर्स डे पर मां-बेटे की इस तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। बता दें कि सोनिया गांधी लंबे समय से कांग्रेस की प्रमुख नेता रही हैं, जबकि राहुल गांधी इस समय लोकसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों की पारिवारिक तस्वीरें और आपसी भावनात्मक जुड़ाव अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनते रहते हैं।




