किशोर साहू /
बालोद / छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंण्डरदेही थाना अंतर्गत डगनिया और खप्परवाड़ा गाॅव के बीच मुख्य मार्ग पर दुर्ग के एक व्यापारी रवि राठी से चार अज्ञात लुटेरो ने 51लाख 41हजार 5सौ रूपये के लूट की घटना को अंजाम दिया है | व्यापारी कार मे था और दुर्ग से गुंण्डरदेही की ओर आ रहा था | वही चारो आरोपी दो मोटरसायकल मे सवार थे | घटना की जानकारी मिलते हि बालोद पुलिस तत्काल चौक चौराहों पर आने जाने वाले वाहनो का देर रात तक सघन जाॅच करती रही, लेकिन देर रात तक पुलिस को इस मामले मे सफलता नही मिली।

बालोद पुलिस के मुताबिक दुर्ग का एक व्यापारी रवि राठी धमतरी के एक व्यापारी को भुगतान करने अपने कार से गुंण्डरदेही आ रहा था | इसी दौरान मुख्य मार्ग मे डगनिया और खप्परवाड़ा के बीच दो बाईक मे सवार चार अज्ञात लोगो ने व्यापारी की कार रूकवाई और व्यापारी को गाड़ी से बाहर निकालकर कार मे रखे 51लाख 41हजार 5सौ रूपये लूटकर फरार हो गये | घटना के बाद प्रार्थी व्यापारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी | जिसके बाद बालोद और दुर्ग पुलिस पूरे मामले की जाॅच मे जुट गई | वही तत्काल चारो ओर नाकेबंदी कर वाहनो की सघन जांच पड़ताल में जुट गई , जो कि देर रात तक चलता रहा | मामले मे एस.पी ने जल्द हि आरोपियो का पकड़ने की बात कही है | वहीँ मामले की गंभीरता को देखते हुये देर रात दुर्ग रेंज के आईजी भी गुंण्डरदेही थाना पहुॅचकर पूरे मामले की जानकारी लेते रहे | घटना के बाद जानकारी मिलते हि दुर्ग के कई व्यापारी गुंण्डरदेही थाना पहुॅच गये थे। फ़िलहाल पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है |
