
प्यार, जिसे अक्सर विश्वास और समर्पण का रिश्ता माना जाता है, वही कभी-कभी नफरत और दुश्मनी में भी बदल जाता है। जब रिश्तों में भरोसा टूटता है, तो भावनाएं आक्रोश में बदल जाती हैं और हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि एक समय का करीबी इंसान ही सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु के ब्यावराहल्ली से सामने आया है, जहां प्रेम संबंध की शुरुआत तो मोहब्बत से हुई, लेकिन अंजाम ऐसा हुआ जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
दरअसल, बदले की आग में चल रही प्रेमिका ने प्रेमी को घर में प्यार के बहाने से बुलाया फिर उसे कमरे में बंद कर उसके हाथ पैर को बांध दिया। उसके बाद केरोसिन डालकर आग जिससे उसकी जल कर मौत हो गई।
जाने पूरा मामला
कर्नाटक में बेंगलुरु के ब्यावराहल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के अंजनानगर में एक युवती रहती थी जिसका किरण नामक युवक से प्रेम संबंध हो गए क्योंकि दोनो एक ही कंपनी में काम करते थे। उनकी दोस्ती लव अफेयर में बदल गई कुछ दिन तक दोनो के बीच ठीक- ठीक चल रहा था दोनो आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन इस बीच प्रेमी के मन में प्रमिका के प्रति नफरत आ गई जिसके बाद वह प्रमिका का फोन उठाना बदं कर दिया उसके नम्बर को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया जिससे प्रेमिका नाराज हो गई और उसे सबक सिखाने कर ठान ली थी।
पुलिस को शक हत्या से पहले बनाए शारिक संबंध
पुलिस को संदेह है कि महिला ने इस हत्या को अंजाम देने से पहले पीड़ित के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे इसके बाद उसने कथित तौर पर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से जलने के कारण किरण की मौके पर ही मौत हो गई। जांचकर्ताओं का मानना है कि महिला ने किरण के आने से पहले से ही घर में मिट्टी का तैयार रखा था उसने कथित तौर पर पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया था। प्रेमा ने वेलेंटाइन डे पर किया था प्रपोज
बताया जा रहा है कि प्रेमा ने 14 फरवरी को किरण को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसे किरण ने एक्सेप्ट भी किया था प्रेमा ने किरण को 4 लाख रुपये की बाइक और एक मोबाइल फोन गिफ्ट करने की प्लानिंग की थी। इसके बावजूद, किरण ने हाल ही में उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया था, जिससे प्रेमा बहुत दुखी हो गई तब उसने किरण को मारने और फिर आत्महत्या करने का फैसला किया।
कैसे बच गई प्रेमिका
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शादी और नम्बर बंद करने को लेकर दोनो के बीच झगड़ा। हालांकि प्रेमिका ने पहले ही प्रेमी की हत्या का प्लान तैयार कर के रखा था। जिससे उसने प्रेमी पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी जिससे उसकी जलकर मौत हो गई। लेकिन आग इतनी तेज उठी कि प्रेमा जलकर आंशिक रूप से नग्न थी, वह घबरा गई और भागने लगी। इस दौरान पड़ोस की एक महिला ने उसकी मदद की। जिससे वह बच गई। पुलिस ने उसके कमरे से जहर की बोतल भी बरामद की है। आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




