12 वर्षों में 12 अलग-अलग पगड़ियां, हर गणतंत्र दिवस पर बदलता है पीएम मोदी का परिधान,जानिए इस बार क्या है खास?

आज देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तिरंगा ध्वज फहराकर देश और परेड को सलामी देंगी। हर साल 26 जनवरी की सुबह, जैसे ही कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, देश की निगाहें सिर्फ परेड पर नहीं टिकतीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पारंपरिक वेशभूषा भी उतनी ही चर्चा में होती है। पिछले 10 वर्षों से पीएम मोदी गणतंत्र दिवस पर एक खास, सांस्कृतिक और यूनिक स्टाइल में नजर आते हैं। यह महज़ पहनावा नहीं होता, बल्कि भारत की विविध परंपराओं को सलाम करने का एक शांत लेकिन प्रभावशाली संदेश होता है। जहां दुनिया के नेता सत्ता को सूट-टाई में दिखाते हैं, वहीं पीएम मोदी दुनिया के सामने भारत की पगड़ी, साफा और पारंपरिक अंगवस्त्र को रखते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर “2026 is the new 2016” ट्रेंड वायरल हो रहा है। जिसमें लोग 2016 की फोटो, वीडियो और पोस्ट के साथ 2026 से तुलना कर रहे हैं। पीएम मोदी को भी गणतंत्र दिवस मनाते हुए 12  साल से अधिक हो गए हैं। आइए जानते हैं पीएम मोदी के पिछले 12 साल के गणतंत्र दिवस लुक के बारे में।

2014- 2015 

नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में प्रधानंत्री पद की शपथ ली और पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर उनका ये अंदाज देखने को मिला। हालांकि गणतंत्र दिवस 2015 में पीएम मोदी ने धारीदार पट्टियों वाला साफा बांधा था जिनमें से कुछ का रंग लाल और गहरा हरा था। इस साफे में कई रंग थे। इस साफे के साथ पीएम मोदी ने काले रंग का सूट पहना था। 66वें गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल हुए थे।

Republic Day 2026 PM Modi Traditional Look, Outfits And His Safa

2016 में पीएम की वेशभूषा

पीएम मोदी ने लाल रंग की धारियों वाली एक चमकदार पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। इस साफे पर पीएम मोदी ने गहरे क्रीम कलर का पूरी बाजुओं वाला बंदगला सूट पहना था। 

Republic Day 2026 PM Modi Traditional Look, Outfits And His Safa

2017 गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी का लुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस 2017 पर गुलाबी रंग का साफा पहना था। इस साफे पर सिल्वर कलर की क्रॉस लाइनें थीं। सफेद कुर्ता और उसके ऊपर सफेद बिंदी वाली काली जैकेट ने प्रधानमंत्री को एक नया रूप दिया।

Republic Day 2026 PM Modi Traditional Look, Outfits And His Safa

2018 में पीएम का रंगीन साफा

पीएम मोदी ने बहु-रंगीन साफा पहना था। इस साफे के साथ पीएम मोदी ने क्रीम कुर्ता और काले रंग की जैकेट पहनी थी। 

Republic Day 2026 PM Modi Traditional Look, Outfits And His Safa

2019 में पीएम का साफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2019 के गणतंत्र दिवस के मौके पर पारंपरिक कुर्ता पायजामा और नेहरु जैकेट के साथ केसरिया रंग का खूबसूरत साफा पहने नजर आएं।

Republic Day 2026 PM Modi Traditional Look, Outfits And His Safa

2020 में पीएम मोदी का लुक

इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम ने केसरिया रंग का ‘बंधेज’ का साफा बांधा था। पारंपरिक कुर्ता पजामा और जैकेट पहने प्रधानमंत्री ने समर स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी थी।

Republic Day 2026 PM Modi Traditional Look, Outfits And His Safa

2021 में पीएम की पगड़ी

गणतंत्र दिवस के समारोह में पीएम मोदी एक खास पगड़ी में नजर आए थे। लाल रंग की ‘हलारी पगड़ी’ पर पीले रंग की बिंदिया थी। ये पगड़ी जामनगर के शाही परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी को तोहफे में दी थी। 

Republic Day 2026 PM Modi Traditional Look, Outfits And His Safa

2022 में पीएम मोदी की वेशभूषा

इस गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पगड़ी की बजाय टोपी पहने नजर आए। पीएम मोदी उत्तराखंड से जुड़ी ब्रह्मकमल टोपी पहने दिखे। ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राजकीय फूल है। 

Republic Day 2026 PM Modi Traditional Look, Outfits And His Safa

पीएम मोदी का 2023 लुक

 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहने दिखे। सफेद कुर्ता और काले कोट के साथ पैंट पहने पीएम मोदी सफेद स्टॉल पहने हुए थे। 

Republic Day 2026 PM Modi Traditional Look, Outfits And His Safa

2024 गणतंत्र दिवस में पीएम की पगड़ी

वर्ष 2024 गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी केसरिया रंग की ‘बांधनी’ पगड़ी पहने नजर आए थे। इस दौरान वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ परेड को देखते नजर आए थे। 

Republic Day 2026 PM Modi Traditional Look, Outfits And His Safa

2025 में पीएम मोदी का स्टाइल

76वें गणतंत्र दिवस के दिन पीएम ने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ भूरे रंग की बंद गला जैकेट पहनी थी। इस लुक के साथ उन्होंने सिर पर बांधनी लुक की पगड़ी बांधी थी जो बेहद खास थी। प्रधानमंत्री मोदी की इस पगड़ी में प्रमुख रूप से केसरिया रंग दिखाई दिया, जिसे भगवान श्री राम का प्रिय रंग माना जाता है। यह रंग त्याग, बलिदान और साहस का प्रतीक है।  

Republic Day 2026 PM Modi Traditional Look, Outfits And His Safa

पीएम मोदी का 2026 का लुक

नेवी ब्लू कुर्ते पर हल्के स्काई ब्लू रंग का बिना बाजू वाला नेहरू जैकेट पहने पीएम मोदी  का अंदाज पारंपरिकता के साथ आधुनिकता का दर्शा रहा है। उन्होंने बंधेज बहुरंगी साफा पहना जो राजस्थानी और गुजराती शैली की मिश्रित शैली का प्रतीक है।

About The Author