
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके राजकीय निवास पर सौजन्य भेंट की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच हुई यह मुलाकात बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने, सुशासन, शहरी विकास और जनहित से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश के बदलते प्रशासनिक और विकास परिदृश्य पर सकारात्मक बातचीत हुई। बैठक में मुख्य रूप से शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के आधुनिकीकरण और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने वाले विभिन्न जनहितैषी विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने इस बात पर असहमति जताई कि राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से ही संघीय ढांचे को और मजबूती दी जा सकती है।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में संचालित की जा रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और ढांचागत विकास के कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस तरह छत्तीसगढ़ तकनीक और सुशासन के माध्यम से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि राष्ट्र के समग्र विकास में राज्यों की सक्रिय भूमिका और उनका आपसी सहयोग सबसे बड़ी धुरी है। विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा के साथ ही दोनों नेताओं ने भविष्य में भी एक-दूसरे के राज्यों के सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक अनुभवों और मॉडल्स को साझा करने की इच्छा जताई। इस सौजन्य भेंट को दोनों राज्यों के नीतिगत और विकासपरक संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।







