सेल्फी के चक्कर में दो युवक गिरे 80 फीट गहरे झरने में , एक की गई जान |

0
13

दंतेवाड़ा / छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में फूलपाड़ झरने में सेल्फी लेना दो युवकों को महंगा पड़ गया | फोटो क्लिक करने के दौरान दोनों ही युवक करीब 80 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर पड़े | इस घटना में एक युवक की मौत हो गई , जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है |  इससे पहले भी यहाँ ऐसी घटनाएं हो चुकी है , बावजूद इसके सुरक्षा के कोई इंतजामात नहीं किये गए थे | 

गीदम ब्लॉक के तुमनार से 17-18 साल के तीन युवक घूमने पहुंचे थे | जहां सुभरनाथ और सनित सेल्फी ले रहे थे | इस दौरान दोनों का पैर फिसला और वे नीचे गहराई में गिर गए | हादसे में सुभरनाथ की मौके पर ही मौत हो गई | वहीँ सनित को घंटों की मशक्क्त के बाद बाहर निकाला जा सका | संजीवनी 108 की मदद से उसे सीएचसी लाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है | फुलपाड़ झरने में हर रोज बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते है | सुरक्षा का बंदोबस्त दूर यहां ऊंची या फिसलन वाली जगहों पर चेतावनी का बोर्ड तक नही लगाया गया है |