वेब डेस्क / आसमान छूती प्याज की कीमतों ने अब महिलाओं को चोरी के लिए विवश कर दिया है | महिलाएं यकीन ही नहीं कर पा रही है कि प्याज की कीमते सौ-डेढ़ सौ रूपये किलों तक पहुँच गई है |आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में और वृद्धि के आसार ने उनका मनोबल ऐसा तोडा है कि वो प्याज की चोरी की योजनाएं बनाने लगी है | कपूरथला से एक ऐसी ही खबर सामने आई। यहां एक महिला को पुलिस ने आधा किलो प्याज चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कपूरथला के ग्रेटर कैलाश की गली नंबर 3 में किरण नाम की महिला रहती है। उसने पुलिस को की शिकायत में बताया कि उसके घर से बीते कुछ दिनों से लगातार कोई सामान चुरा रहा है। उसे शक था कि उनके यहां जो रेखा नाम की जो महिला घर का काम करने आती है, शायद वही सामान चुराकर ले जाती है | अपने शक की जांच के लिए उन्होंने एक मोबाइल फोन लिया और इसे Recorind Mod पर ऑन करके रख दिया। इसमें पता चला कि रेखा जब शुक्रवार शाम को काम पर आई वह स्टोर रूम में गई और वहां से लगभग आधा किलो प्याज चुराकर अपने थैले में रख लिया। रिकॉर्डिंग देखने पर इस बात का खुलासा हुआ। इसके बाद महिला ने तत्काल पड़ोसियों को बुलाया और सबके सामने कामवाली बाई की तलाशी ली। इसमें उसके पास से आधा किलो प्याज बरामद किया गया। किरण ने सीधे पुलिस थाने जाकर इसकी शिकायत की। क्षेत्र के सिटी थाने के एएसआई स्वर्ण सिंह का कहना है कि आरोपी महिला को प्याज चोरी करने के आरोप में अभी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन दिनों प्याज की महंगाई सुर्खियों में है। कई राज्यों में प्याज सौ से डेढ़ सौ रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। प्याज के बढ़ते दामों ने खाने का जायका तो बिगाड़ा ही है, लेकिन ऐसा लगता है प्याज के शौकीन प्याज के बिना रह नहीं सकते, भले ही प्याज चोरी ही क्यों ना करना पड़े। इस महिला को FIR दर्ज होते ही गिरफ्तार कर लिया गया | लेकिन उसकी दलीले इतनी पुख्ता थी कि अदालत को भी रहम आ गया | महिला ने कहा कि घर का बजट बिगड़ जाने से इतनी महंगी प्याज खरीदना उसके बूते में नहीं था | दो तीन दिनों से प्याज ना होने से खाने का जायका भी बिगड़ गया था | इसलिए उसे चोरी का ख्याल आया | उसके द्वारा पहली बार चोरी की गई है |
