वीडियो 13 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसर्पण

0
9

शासन की पूर्नवास नीति से प्रभावित होकर 13 लाख के ईनामी नक्सली दम्पत्ति ने आई जी रतन लाल डागी के समक्ष आज आत्म समर्पण किया है  । नक्सलियो के  मुख्यधारा मे  जुडने पर आई जी ने स्वागत किया है | साथ ही दोनो को दस  दस हजार रुपये प्रोत्साहन  राशि भेट कर आर्थिक  सहायता प्रदान की है | आत्म समर्पित  दोनों नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के लिए काम  करते थे और कई घटनाओं में  शामिल थे । पुलिस आई जी रतन लाल डागी ने बताया कि आत्म समर्पित नक्सली नन्दू उर्फ विवेक नागपूर मे पढाई के दौरान विद्यार्थी  आन्दोलन  के जरिये माओवादियो के पार्टी  मे शामिल हूआ था  |  वह  2005 से 2009  तक माओवादियो के शहरी नेटवर्क  के छात्र  विंग मे पार्टी  सदस्य  के रुप मे काम किया 2010 से 2017 तक नक्सली संगठन के विभिन्न पद मे रहते हुए  नक्सलियो  के लिए काम करता रहा था | वे महाराष्ट्र  के गढ़चिरौली जिला मे धटित पुलिस नक्सली मुठभेड़  मे भी शामिल रहा |  इसी तरह आत्म  समर्पित  महिला नक्सली सती उर्फ कमला है वर्ष 2010 से 2018  तक नक्सलियो  के लिए काम करती आ रहीं  थी |  आत्मसमर्पित नक्सली कमला भी पुलिस नक्सली मुठभेड मे शामिल रही है |  

https://youtu.be/nbb1rYQZ-Z8