विस्फोटक के साथ एक लाख के इनामी नक्सली समेत तीन गिरफ्तार |

0
15

कटेकल्याण इलाके में एक इनामी नक्सली समेत 3 और नक्सलियों को गिरफ्तार |  दो दिन पूर्व इसी इलाके से 5 किलोग्राम बम के साथ 5 नक्सलियों को पकड़ा गया था  | कुछ नक्सली भागने में सफल हो गये थे | पकड़े गये नक्सलियों के सूचना पर पुलिस चिकपाल इलाके पहुँची और घेराबंदी कर 3 और नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफल हुई | पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों पर कई संगीन वारदातों में शामिल थे  |  
      गिरफ्तार नक्सलियों के निशानदेही पर पुलिस ने चिकपाल और परचेली पुल के पास से दो टिफिन बम भी बरामद किया है | पकड़े गये नक्सली सीएनएम कमांडर मड़कामी देवा,जनमिलिशिया सदस्य मड़कामी हिड़मा,मड़कामी कोसा पर कई वारदातों में शामिल होने का आरोप है | इनमे से है मड़कामी देवा पर सरकार ने 1 लाख का इनाम घोषित कर रखा है | गिरफ्तारी की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने की है | 

https://youtu.be/kMptzGnCmIk