
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान आध्यात्मिक गुरु, संत और विचारक स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने परमहंस जी के प्रेम, करुणा, सादगी और सार्वभौमिक भाईचारे के संदेशों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया, जो सत्य और सदाचार की राह दिखाते हैं।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने बुधवार काे साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा- आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं।मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करने के लिए उन्होंने श्रद्धा-भक्ति के साथ मानवता की सेवा को सर्वश्रेष्ठ माध्यम बताया। तप, योग और ध्यान से चमत्कृत उनकी आध्यात्मिक यात्रा सदैव प्रेरणा देती रहेगी।




