महासमुंद लोकसभा सीट के अन्ततर्गत आने वाला खल्लारी विधानसभा में बीके बाहरा एक स्कूल परिसर में मतदान केन्द्र बनाया गया है | यहीं एक पेड़ पर मधुमक्खियों का बसेरा है | घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रही है , जब मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या थी| तभी अचानक एक छत्ते से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया | इससे मतदान केंद्र पर भगदड़ मच गई | मतदाता और मतदान दल यहां-वहां भागे | जिसको जहां सुरक्षित जगह मिली वो वहां छिपा | .इस दौरान मधुमक्खियों ने कई मतदाताओं को अपनी चपेट में ले लिया | इसके चलते करीब एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा | सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है | जहां दो की हालत गंभीर है |
