अंबिकापुर / महिला डॉक्टर ने अंबिकापुर के एक युवक पर शरीरिक शोषण का आरोप लगाया है | यही नहीं अनाचार के दौरान वीडियो बना कर ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। महिला डॉक्टर के अनुसार उसका एक घरेलू प्रकरण चल रहा है इसमें शहर का फुण्डूडीहरी निवासी पीयूष कुमार झा जो की रायपुर में रहता है जिसने महिला डॉक्टर की मदद करने की बात कही थी | जिसके बाद युवक और महिला कभी-कभी मिला भी करते थे ओर फोन पर भी उनकी बात हुआ करती थी | महिला डॉक्टर के अनुसार जब वह रायपुर में रहती थी तो युवक ने उसे एक दिन खाने पर होटल में बुलाया था,और उसका विश्वास जीत कर युवक ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किये | इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो ले ली और फिर ब्लैक मेल करने लगा | पीड़ित महिला डॉक्टर की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 354(ख), 354(ग), 354(घ), 376 (2)(एम), 509(ख), 67(ए) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है |
