मंत्री टीएस सिंहदेव बनाये गए उड़ीसा के प्रभारी , कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया आदेश |

0
9

रायपुर / कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। सिंहदेव को ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव के ध्यान में रखते हुए उनकी यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसका आदेश जारी कर दिया है।


बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस की जीत में मंत्री सिंहदेव की भी अहम भूमिका रही है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश का जन घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी। उनके कार्य को देखते हुए उन्हें ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है।