दिल्ली | पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगा दिया गया है | लेकिन दिल्ली में सनसनीखेज मामला सामने आया है ,जहां एक शख्स ने एक दुकानदार की मात्र इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उन्होने उन्हें प्लास्टिक देने से मना कर दिया | घटना दिल्ली के दयालपुर थाना के चांद बाग इलाके की है | जानकारी के मुताबिक 45 साल का खलील अहमद एक बेकरी की दुकान में काम करता था | खलील अहमद के रिश्तेदारों का कहना है कि उसका फैजान नाम के शख्स से दुकान पर झगड़ा हुआ, फैजान ने ईंट से खलील अहमद के सिर पर जोरदार हमला कर दिया | अचानक हुए हमले से खलील अहमद को संभलने का भी मौका नहीं मिला वो वहीं पर गिर गया | आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया | पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और घटना की जांच शुरू कर दी है |
इधर वहां मौजूद लोगो ने घायल शख्स को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैजान से उसकी लड़ाई पॉलिथीन को लेकर हुई थी | बताया जा रहा है कि फैजान खलील से प्लास्टिक में भरकर सामान मांग रहा था, लेकिन खलील प्लास्टिक बंद होने का हवाला देकर उसे पॉली बैग में सामान नहीं दे रहा था | पहले तो दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन तुरंत दोनों के बीच बात बढ़ गई और खूनी झड़प में तब्दील हो गई | इसी दौरान फैजान ने खलील के सिर पर ईंट दे मारा |
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की थी |