पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर झूल गया पति |

0
7

   महासमुंद में सिंघोड़ा इलाके में शराबी पति ने अपने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फांसी पर झूल गया  | हत्या की वजह घरेलू क्लेश बताया जा रहा है | घटना की जानकारी लगने के बादसिंघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच लाश का मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | फ़िलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है | 

     जानकारी के मुताबिक आनंद भोई अपनी पत्नी और चार बच्चो के साथ रहता था | आनंद आदतन शराबी था आए दिन दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था | आज फिर से अचानक दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और आनंद ने अपना आपा खो दिया | जिसके बाद अपनी पत्नी मुखी की मुंह दबाकर हत्या कर दी  | हत्या करने के बाद खुद आनंद भी फांसी पर लटक गया | बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में चार बच्चे भी थे, जो दूसरे कमरे में सो रहे थे