Friday, September 20, 2024
HomeChhatttisgarhनए कृषि कानून के खिलाफ़ राजधानी रायपुर में राजभवन के सामने…...

नए कृषि कानून के खिलाफ़ राजधानी रायपुर में राजभवन के सामने… कांग्रेसियों का धरना… तय हुई आगे की रणनीति

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि अध्यादेश के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के साथ राज्य सरकार भी विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से पैदल मार्च निकालकर बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राजभवन पहुंचे। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने से पहले कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया।

इस पैदल मार्च में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भले शामिल नहीं हुए, लेकिन उनके मंत्रिमंडल के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, अमरजीत भगत सहित सांसद और महापौर के अलावा कांग्रेस के नेतागण मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और महापौर एजाज ढ़ेबर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह अध्यादेश राज्य सरकार और कृषकों के लिए काला कानून है। लिहाजा इसके विरोध में प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा और वृहद हस्ताक्षार अभियान भी चलाए जाने की बात कही जा रही है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img