
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत देश के 9 राज्य भारी बारिश और बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं | पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश और बाढ़ की स्थिति जानलेवा बन रही है | पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं तो वहीं कई जगहों से बादल फटने की खबरें सामने आई हैं | मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं के कई हिस्सों में आज यानी शनिवार को भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है | केरल में बाढ़ की वजह से अब तक कुल 113 लोगों की मौत हो चुकी हैं, वहीं कुल 29 लोग लापता हैं | जबकि देशभर में बारिश-बाढ़ से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है |