Friday, September 20, 2024
HomeCrimeछत्तीसगढ़ की भंवरीदेवी " आँचल यादव " |

छत्तीसगढ़ की भंवरीदेवी ” आँचल यादव ” |

छत्तीसगढ़ के सनसनीखेज आँचल यादव हत्याकांड को लेकर पुलिस काफी सक्रिय हो गयी है | इस कथित मॉडल से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े तमाम लोगो के बयान  दर्ज किये जा रहे है | अपनी खूबसूरती और अदाओ से निशाना साधने वाली इस कथित मॉडल ने बेहद कम समय में करोडो रूपये कमाए | बालोद के गुरुर इलाके की एक नहर से आँचल यादव की लाश बरामद कर पुलिस ने उसके हत्यारो की खोजबीन शुरू कर दी है | पुलिस को कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे है जो कातिलों की तस्दीक कर रहे है | बताया जाता है कि इस सुंदरी ने कई लोगो को अपने मोहजाल का शिकार बनाया और उनसे लाखो वसूले | आँचल यादव ने जिस तरह से अपना तामझाम प्रदेश में फैलाया था वो “भंवरीदेवी” से कम नहीं था | राजस्थान की “भंवरीदेवी ” और छत्तीसगढ़ की आँचल यादव की कहानी एक दूसरे से काफी मेल खाती है | आँचल यादव के कद्र्दानो में राज्य के नौकरशाहों से लेकर नेताओ तक का जमावड़ा था |  


             रायपुर में रहने वाली कथित मॉडल आँचल यादव की हत्या ब्लैकमेलिंग की वजह से ही हुई थी, ऐसा माना जा रहा है |  हालांकि पुलिस विभिन्न कड़िया जोड़ कर हत्यारो के लगभग करीब पहुंच गयी है |  जल्द ही मामले के खुलासे के आसार है | इस हत्याकांड की प्रमुख वजहों को लेकर पुलिस अलग अलग ऐंगल से तफ्तीश कर रही है | अंदेशा यह भी जाहिर किया जा रहा है कि हत्यारो ने पुलिस को चकमा देने के लिए आँचल यादव की हत्या कही और की और उसके शव को  बालोद के गुरुर इलाके में ठिकाने लगा दिया | बताया जाता है कि हत्या से पहले आँचल अपने घर धमतरी में थी | इस बात की सुचना भी मिल रही है कि मौत से पहले के कुछ वक्त उसने रायपुर में भी गुजारे थे |  प्रारंभिक तफ्तीश में पुलिस मान कर चल रही है कि मामला ब्लैकमेलिंग और पैसो के लेनदेन से ही जुड़ा है | 


       आँचल यादव ने पिछले चार छ महीनो में करोडो रूपये कमाए और रायपुर और उसके आस पास के इलाको में बेशकीमती जायदाद खरीदी थी  | रायपुर के मोवा इलाके के दलदलसिवनी में अवनी ग्रीन कॉलोनी में आँचल यादव ने हाल ही में एक डुप्लेक्स ख़रीदा है | इसकी कीमत 80 लाख के लगभग है | 109 नंबर के इस डुप्लेक्स  की खरीदी भी संदेह के दायरे में है | बताया जाता है कि इस सौदे में ब्लैकमेलिंग से कमाई गई  बड़ी रकम का नगद में लेनदेन हुआ था |  इसके अलावा फ्लावर वैली में ख़रीदे गए फ़्लैट की मोटी रकम का भुगतान भी नगद लेनदेन के जरिये हुआ था | यह भी बताया जा रहा है कि काले कलर की वरना कार आँचल के लिए जरूर खरीदी गयी थी , लेकिन उसका भुगतान भी एक कोयला व्यापारी ने किया था | इसके अलावा आँचल यादव ने कई लोगो को ब्याज में रकम भी दी थी | 


                     पुलिस ने वीआईपी रोड में फ्लावर वैली में स्थित आँचल के घर में दबिश दी है | इस दौरान उसके घर से कई आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी भी हुई है | इसमें कई लड़के लड़कियों की अश्लील तस्वीरें , लैपटॉप , पेनड्राइव , हार्डडिस्क और दूसरे डिजिटल चिप्स जप्त किये गए है | आँचल यादव के मोबाईल कॉल डिटेल में कई अफसरों के नाम और उनके  प्राइवेट नंबर दर्ज है | इसमें एक रिटायर्ड ACS स्तर के अफसर समेत एक दर्जन से ज्यादा सीनियर और जूनियर आईएफएस अधिकारियों का नाम शामिल है | पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि इन अफसरों के मृतका  के साथ किस तरह के रिश्ते थे | बताया जा रहा है कि वन विभाग के कई अफसरों ने आँचल यादव से अपना इंश्योरेंस  भी करवाया था | यह बात सामने आई है कि मॉडलिंग के अलावा वो बीमा एजेंट के रूप में भी काम काज किया करती थी | रायपुर के कई व्यापारी , उद्योगपति और प्रभावशील लोग उसके नियमित संपर्क में थे | 


            खबर है कि दो माह पूर्व आँचल यादव ने महेश अग्रवाल नामक एक कारोबारी को ब्लैकमेल किया था | इस दौरान उसने उससे 25 लाख रुपयों की मांग की थी | पीड़ित कारोबारी ने इसकी शिकायत पुलिस में भी की थी | लेकिन आपसी समझौते के बाद मामला रफा दफा हो गया था | पुलिस ने विनय विपिन बिहारी नामक शक्श के अलावा सात अन्य लोगो को तलब किया है | ये सभी आँचल यादव एन्ड कंपनी के मेंबर बताये जाते है |  


                  आँचल यादव के पास लगभग आधा दर्जन मोबाइल होने की जानकारी लगी है | उसके जानने पहचानने वाले बताते है कि वो अलग अलग लोगो के साथ अपने अलग अलग नंबर शेयर किया करती थी | आँचल यादव उस समय सुर्ख़ियों में आयी थी जब वन विभाग के एक रेंजर ने उसके खिलाफ थाने में ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी | इस मामले में आँचल यादव  की गिरफ्तारी भी हुई थी और उसने करीब ढाई माह तक जेल की हवा भी खाई थी |


          धमतरी के बेहद साधारण परिवार में गुजर बसर करने वाली आँचल यादव ने रायपुर में रहकर एका एक  खूब संपत्ति बनाई | पिछले दो सालो में उसने शहर के विभिन्न इलाको में बेशकीमती मकान ख़रीदे  और लाखो रूपये लोगो को  ब्याज में भी दिए | बताया जाता है कि हत्या से करीब हफ्ते भर पहले तक आँचल और उसके साथियों ने रायपुर और उसके आस पास की होटलो में जमकर पार्टियां मनाई थी | होली से तीन दिन पहले तक रायपुर की  पांच सितारा होटलो के बार से लेकर फार्म हॉउस और ढाबो के मयखानो में आँचल यादव एन्ड कंपनी ने जमकर जाम छलकाए  थे | इसके बाद वो अपने गृह नगर धमतरी चली गयी थी | 
              आँचल यादव ने जिस अंदाज में  सुर्खियां बटोरी और  लोगो के बीच अपनी पैठ बनाई वो राजस्थान की “भंवरीदेवी ”  के क्रियाकलापों की याद दिला देती है | उम्मीद की जा रही है कि इस हत्याकांड के रहस्यों पर से पुलिस जल्द ही पर्दा हटायेगी |    

SHASHIKANT SAHU
SHASHIKANT SAHUhttp://www.newstodaycg.com
Shashikant Sahu shashikant.sahu@newstodaycg.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img