महाराष्ट्र से एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है | यहां एक बैल करीब डेढ़ लाख रुपये का मंगलसूत्र खा गया और उसका मालिक 9 दिन से उसके गोबर में अपना मंगलसूत्र निकलने का इंतजार करता रहा फिर निकालने के लिए ऑपरेशन तक करना पड़ गया | दरअसल महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में पोला त्यौहार मनाया जाता है जिसमें बैलों को सजाकर उन्हें गली-गली घुमाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है |
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अहमदनगर गांव में एक किसान ने पोला के दिन अपने बैल को पूरे गांव में घुमाया और घर पर उसकी पूजा की | पूजा के समय थाली में किसान की पत्नी ने सोने का मंगलसूत्र रख दिया | ठीक इसी दौरान बिजली चली गई | बिजली जाते ही जैसे किसान की पत्नी अंदर मोमबत्ती लेने गई इतने में बैल मिठाई के साथ ही सोने का मंगलसूत्र ही निगल गया | पत्नी ने जब यह बात किसान को बताई तो किसान ने बैल के मुंह को टटोला लेकिन तब तक मंगलसूत्र बैल के पेट में पहुंच चुका था | इसके बाद गांव वालों की सलाह पर किसान ने इंतजार किया कि हो सकता है गोबर में मंगलसूत्र निकले | करीब आठ दिन किसान ने बैल के गोबर में मंगलसूत्र खोजा लेकिन मंगलसूत्र नहीं मिला | अंत में किसान बैल को लेकर डॉक्टर के पास गया | जांच में पता चला कि मंगलसूत्र बैल के रेटिकुलम में फंसा हुआ है | इसके बाद डॉक्टर ने 9 सितंबर को बैल का ऑपरेशन किया और मंगलसूत्र निकाला | बैल की हालत स्थिर है, उसको टांके लगाए गए हैं | उसकी देखभाल की जा रही है |
बता दें कि पोला के त्यौहार में जिनके घरों में बैल होते हैं, उन्हें सजाकर घुमाया जाता है| बैलों को खाने के लिए कुछ दिया जाता है और उनकी पूजा होती है | कुछ लोग बैलों को मिठाई के साथ-साथ सोना भी चढ़ाते हैं |

