गेंदलाल शुक्ला /
कोरबा / नगरीय निकाय चुनाव से पहले नगर पालिक निगम कोरबा के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया गुरूवार को पूरी की गयी। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर किरण कौशल, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, निगम आयुक्त राहुल देव (आई.ए.एस.) सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। नगर पालिक निगम कोरबा में कुल वार्डों की संख्या 67 है। इनमें से 33 वार्ड सामान्य है। सामान्य वर्ग के लिए शेष वार्डों में 3,4,6, 11,15 , 16,18,22,23, 29,33, 35,40,44, 45,48, 51, 52,54, 59,60,61 मुक्त घोषित किया गया है। जबकि वार्ड नं.2, 13, 17, 24, 28, 31, 34,50, 53, 57 और 66 (कुल 11 वार्ड) सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।
इसी कड़ी में ओ.बी.सी वर्ग के लिए वार्ड नं 1,5,8,10, 12,14, 19,20,21,25,38,43,56,58, 64, 65, कुल 16 वार्ड आरक्षित किये गये हैं। अनुसूचित जाति के लिए 9 वार्ड आरिक्षत हैं, जिसमें वार्ड नं 7,27,30,36, 37,39 को मुक्त और 26,41,67 को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति के लिए 9 वार्ड आरक्षित हुए हैं, जिसमें 9,32,42,46,49,55,मुक्त और 47, 62, 63 महिलाओं के लिए आरक्षित है। जहां तक महापौर पद का प्रश्न है तो नगर निगम कोरबा इस बार ओ.बी.सी.के लिए आरक्षित हुआ है।
