रायपुर / कहते है भारत एक ऐसा देश है जहां हर कोने में प्रतिभा छिपी हुई है। इसे रायपुर की एक लड़की काव्या चावड़ा ने सही साबित करके दिखाया है। क्लास 7 की छात्रा काव्या चावड़ा मिरर राइटिंग करती हैं | काव्या एक ही समय पर दोनों हाथों से लिख सकती हैं | अपनी इस अनूठी प्रतिभा के कारण काव्या इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं | बता दें कि काव्या ने आमिर खान की फिल्म 3 Idiots से प्रेरित होकर मिरर राइटिंग करना शुरू किया |
अपने इस कौशल को लेकर समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए, काव्या ने कहा, ‘इसमें बहुत अधिक एकाग्रता की जरुरत होती है, लेकिन मैं पिछले तीन से चार वर्षों से यह अभ्यास कर रही हूं। मैं अपने दूसरे हाथ से लिखते हुए भी मिरर लेखन कर सकती हूं। मुझे यह विचार को फिल्म 3 इडियट्स से मिला, जिसमें वायरस अपने दोनों हाथों से लिख सकता था। मिरर राइटिंग में आम लिखावट से उल्टी दिशा में लिखा जाता है और हर अक्षर भी उल्टा लिखा जाता है. इसे आईने की मदद से ही पढ़ा जा सकता है | कक्षा 7 की छात्रा काव्या ने दावा किया है कि वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक ही तरह का मिरर लेखन कर सकती है। उसने बताया ‘पहले मैंने अंग्रेजी में इस तरह लिखना सीखा और फिर हिंदी में भी इस तरह से लिखना शुरू कर दिया। इससे मैं यह संदेश देना चाहती हूं कि ऐसे समय में जब लोग अंग्रेजी सीखने की होड़ में लगे हैं, हमें अपनी भाषा को नहीं भूलना चाहिए इसको भी बढ़ावा देना चाहिए।’

काव्या की मां नेहा चावड़ा का कहना है कि वह जब बेटी को पढ़ने के बाद आराम करने के लिए कहती हैं लेकिन वह प्रैक्टिस करती रहती हैं | उन्होंने बताया कि उन्हें खुद काव्या के टैलेंट के बारे में छ: महीने बाद पता चला | वहीं काव्या के पिता प्रितेश चावड़ा इसे गर्व की बात मानते हैं कि उनकी बेटी में एक अनोखा टैलेंट है | वह बेटी का पूरी तरह से समर्थन करते हैं |
फिल्म 3 इडियट्स में यह किरदार बोमन ईरानी ने निभाया है, जो इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन रहते हैं। उनका असल नाम वीरू सहस्त्रबुद्धे रहता है, लेकिन कॉलेज के बच्चे उन्हें वायरस के नाम से पुकारते हैं।
