आखिर कब गिरफ्तार होगा कई संगीन मामलो का आरोपी मुकेश गुप्ता | एस.आई.टी. से लेकर कई जांच अधिकारीयों को प्रभावित कर रहा है निलंबित डी.जी.पी. |

0
9

ब्यूरो डेस्क एस्पेश्ल रिपोर्ट \ 
           छत्तीसगढ़ कैडर का कुख्यात डी.जी.पी. मुकेश गुप्ता का खुले आम घूमना सरकार पर भारी पड़ रहा है | दिल्ली से लेकर रायपुर तक अरबों रूपये की संपत्ति बनाने वाले इस आरोपी ने अब एस.आई.टी.  को  प्रभावित करना शुरू कर दिया है | किसी को लालच देकर तो किसी पर  राजनैतिक  दबाव डाल कर यह कुख्यात आरोपी जांच के तमाम बिन्दुओ को प्रभावित कर रहा है | जांच अधिकारियों को इस बात का अंदेशा है कि मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो वो सरकार के आँखों पर धूल झोकने में कामयाब हो जाएगा | EOW और ACB में पदस्थ कई अफसरों को फोन कर मुकेश गुप्ता ने उसके खिलाफ चल रही जांच में कोई सहयोग नहीं करने की हिदायत दी है | दोनों ही दफ्तरों से कई महत्वपूर्ण फाइलों और बयानों को गायब कर दिया गया है | यहाँ तक कि कम्प्यूटरो से कई महत्वपूर्ण डेटा भी डिलीट किये गए है | पिछले दो हफ्तों से दिल्ली और दुर्ग से निर्देश दे कर यह आरोपी उसके खिलाफ मौजूद सभी सबूतों को नष्ट करवा रहा है | 
   

बताया जाता है कि हाल ही में दिल्ली रवाना होने से पहले मुकेश गुप्ता ने एक्साइज विभाग के एक रिटायर्ड अफसर के दुर्ग स्थित बंगले में डेरा डाला हुआ था | यहाँ उसने भोपाल खंडेलवाल नामक अपने सहयोगी के फ़ार्म हाउस में कई पुलिस अफसरों और अपराधियों के साथ लगातार  बैठके की | इन बैठकों के पहले दौर में कई थानेदार और एसपी रैंक के चार अफसर शामिल हुए | जबकि बैठक के अगले दौर में कई शातिर अपराधियों के साथ मुकेश गुप्ता ने ताजा राजनैतिक हालात पर चर्चा की |  राज्य सरकार के खिलाफ षडयंत्र और तानाबाना बुन कर यह कुख्यात आरोपी दुर्ग, राजनांदगांव और देवरी होते हुए नागपुर पंहुचा | यहाँ से नियमित फ्लाइट से दिल्ली जा पंहुचा | लोगो की निगाह से बचने के लिए मुकेश गुप्ता अब रायपुर एयरपोर्ट के बजाए नागपुर एयरपोर्ट का इस्तेमाल कर रहा है | अपने खिलाफ चल रही तमाम जांचो को रफा दफा करने के लिए उसने करोडो की रकम खर्च करने का दावा भी किया है  | इसी बैठक के दौरान इस कुख्यात आरोपी ने रायपुर में पदस्थ कुछ पुलिस अफसरों को फोन कर रकम इकठ्ठा करने के निर्देश भी दिए | यह भी बताया जा रहा है कि कुख्यात डीजीपी मुकेश गुप्ता राज्य भर से बड़े पैमाने पर अवैध उगाही किया करता था | इस रकम का कुछ हिस्सा चेक के जरिये MGM आई हॉस्पिटल के खातों में जमा होता था | नयी सरकार के गठन के बाद से रायपुर और बिलासपुर स्थित MGM हॉस्पिटल के ट्रस्ट में दान करने वाले दानदाताओं ने अचानक अपना मुँह मोड़ लिया है  | इससे मुकेश गुप्ता की अवैध कमाई  बुरी तरह से प्रभावित हुई है | लिहाजा अपनी आमदनी बरक़रार रखने के लिए निलंबित डीजीपी ने कुछ वर्दी धारी अफसरों को फिर अपना मोहरा बना लिया है | 


                निलंबित डीजीपी मुकेश गुप्ता और उसके वर्दी धारी गुर्गो ने एक से बढ़ कर एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है | उसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा जांच जारी है | लेकिन जांच अधिकारियों को भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है | दो अफसरों ने अपना नाम ना छपने की शर्त पर बताया कि उन्हें लगातार धमकियाँ मिल रही है | धमकी में साफ तौर पर कहा जा रहा है कि मुकेश गुप्ता की जल्द बहाली होगी और उनकी डीजीपी के पद पर ताजपोशी भी | इसके बाद उन अफसरों की खैर नहीं जो उनके खिलाफ सबूत इकठ्ठा करने में जुटे हुए है | जांच अधिकारियों के मुताबिक मुकेश गुप्ता के जेल की हवा खाने के बाद ही उसके खिलाफ चल रही जांच अपने अंजाम तक पहुंच पाएगी | इस अफसर ने यह भी बताया कि ACB और EOW में कई भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जारी जांच मुकेश गुप्ता के आदेश के बाद बंद कर दी गयी थी |  अदालत में उन मामलो की या तो खात्मा रिपोर्ट भेजी गयी या फिर महत्वपूर्ण सबूतों को पेश नहीं किया गया | नतीजतन भ्रष्ट अफसर कानून के चंगुल से बच निकले, बदले में मुकेश गुप्ता ने करोडो की उगाही की | जांच अधिकारियों के मुताबिक बीते चार सालो में EOW और ACB का दफ्तर मुकेश गुप्ता के लिए ” ATM ” बन गया था | दिन रात काली कमाई की बौछार हो रही थी | इस दौरान उसके गिरोह में शामिल सुपर 26 नामक वर्दीधारी वसूली कर्ताओ के गिरोह की भी आमदनी जबरदस्त रही | ACB और EOW के अलावा पुलिस में तैनात मुकेश गुप्ता के सुपर 26 गिरोह में शामिल खांकि वर्दी वाले शैतानो की जांच भी बेहद जरुरी है | इस गिरोह ने राज्य के कई लोगो को ना केवल जानमाल का नुक्सान पहुंचाया बल्कि उनकी गाढ़ी कमाई भी हड़प ली थी | बीजेपी शासन काल में पीड़ितों की कोई सुनवाई नहीं हुई |   


                     आम लोगो के बीच भी यह चर्चा जोरो पर है कि गंभीर अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में जुट जाती है | लेकिन मुकेश गुप्ता जैसे कुख्यात आरोपी को खुलेआम घूमने फिरने दिया जा रहा है | जबकि वो दिल्ली से लेकर रायपुर तक सरेआम  जांच प्रभावित कर रहा है | RTI कार्यकर्ता मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिख कर मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी की मांग की है | मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि राज्य की जनता को न्याय की उम्मीद है |  जनता को न्याय तब मिलेगा जब मुकेश गुप्ता जैसे प्रभावशील आरोपी हवालात की सैर करे | उन्होंने सरकार से अपील की है कि मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं होने से जनता के बीच यह संदेसा जा रहा है कि प्रभावशील अपराधियों को पिछली सरकार की तर्ज पर मौजूदा कांग्रेस सरकार में भी संरक्षण मिल रहा है | उन्होंने यह भी मांग की कि कुख्यात आरोपी मुकेश गुप्ता के गंभीर अपराधों को देखते हुए उसका निलंबन नहीं बल्कि बर्खास्तगी की जाए |