Saturday, October 5, 2024
HomePoliticsयुवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष नाथ योगी ने दिया भाजपा से...

युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष नाथ योगी ने दिया भाजपा से इस्तीफा

राकेश शुक्ला 

कांकेर  | नगरी निकाय चुनाव के आचार संहिता लगते ही भाजपा को बड़ा झटका मिला है | समाजसेवी युवाओं और वरिष्ठजनों में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले युवा नेता मनीष नाथ योगी टेम्पा जो कि वर्तमान में जिला युवा मोर्चा कांकेर के उपाध्यक्ष पद पर आसीन थे उन्होंने पार्टी में चल रही उठापटक और आपसी खींचतान व भाजपा की जनविरोधी नीतियों से असंतुष्ट होकर अपने पद से इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है | मनीष नाथ योगी ने कहा कि मैं भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत हुआ था , युवाओं व वरिष्ठ जनों के संपर्क में बना हुआ था |  पार्टी के हित में काम कर रहा था ,  परंतु अब भाजपा पार्टी में अराजकता का माहौल बना हुआ है  |

 
लगातार जनविरोधी नीतियों की वजह से और स्थानीय स्तर पर मंडल अध्यक्ष के चुनाव से लेकर कार्यकर्ताओं की खींचातानी वादाखिलाफी को देखकर मैं बेहद ही निराश हुआ हूं इन्हीं कारणों से मैं आज अपने पद से इस्तीफा दे चुका हूं  | आगे योगी ने कहा की वर्तमान में कांग्रेस पार्टि की विचारधारा और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय   भूपेश बघेल जी वर्तमान में जनता के हित में जो काम कर रही है उससे मैं बहुत ही ज्यादा प्रभावित हूं ,मैं पूर्व में  युवक कांग्रेस  का ब्लॉक अध्यक्ष  रह चुका हूं और मेरे दिल दिमाग में  कांग्रेस  के लिए  बहुत ही आदर  सम्मान है जिसे लेकर भानुप्रतापपुर के लोकप्रिय विधायक माननीय   मनोज सिंह मंडावी जी प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष   पूर्णचंद पाढ़ी, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर ,जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुनील बबला पाढ़ी से लगातार संपर्क मैं हूं कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने हेतु ब्लॉक अध्यक्ष   विरेन्द्र सिंग ठाकुर जी को आवेदन प्रस्तुत कर चुका हुं और आगे की अपनी राजनीति कांग्रेस पार्टी के रहकर समाजसेवा जनहित के कार्य करुगा ।

SHASHIKANT SAHU
SHASHIKANT SAHUhttp://www.newstodaycg.com
Shashikant Sahu shashikant.sahu@newstodaycg.com
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img