बुरहानपुर/विदिशा। मध्यप्रदेश के दो जिले से इस वक्त की बड़ी खबरें आई है। बुरहानपुर में खालिस्तानी संगठन (Khalistani organization) से जुड़ा युवक गिरफ्तार हुआ है। खालिस्तानी संगठन का युवक ग्राम पाचौरी में रिश्तेदार के घर छूपा हुआ था। पुलिस ने युवक को रिमांड पर लिया है। वहीं विदिशा के सिरोंज में दो संदिग्ध विदेशी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों के पास से ईरान के अल-बुर्ज का पासपोर्ट बरामद हुआ है। दोनों को अंग्रेजी या हिंदी नहीं आती है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
बुरहानपुर पुलिस ने खालिस्तानी संगठन से जुड़े युवक को गिरफ्तार किया है। खालिस्तानी संगठन का युवक ग्राम पाचौरी में रिश्तेदार के घर छूपा हुआ था। पाचौरी से भागते समय आरोपी आसनसिंग सिखलिकर को खरगोन के भगवानपुरा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से रिुमांड पर लिया है। शिकारपुरा थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ करक रही है।
इधऱ विदिशा के सिरोंज में दो संदिग्ध विदेशी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया है। दोनों को ही हिंदी या अंग्रेज़ी नहीं आती है। इससे दोनों से पूछताछ करने में पुलिस को परेशानी हो रही है। दोनों के पास से ईरान के अल-बुर्ज का पासपोर्ट बरामद हुआ है। साथ ही देशी और विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है। दोनो संदिग्धों की तरफ़ से एक टैक्सी ड्राइवर का नंबर दिया है कि जोकि बंद है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
तेहरान से दिल्ली होते हुए विदिशा आएंः नरोत्तम मिश्रा
इस संबंध में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने (Home Minister Narottam Mishra) बताया की विदिशा के सिरोंज से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। दोनों को ना तो हिंदी आती है और न ही अंग्रेजी जानते हैं। इनके पास से जो कागज मिले हैं ईरान के अल बुर्ज के हैं। जानकारी मिली है कि यह लोग तेहरान से दिल्ली होते हुए यहां आए हैं। इनके पास अलग-अलग देशों की मुद्राएं भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
