दिल्ली वेब डेस्क / एक 21 साल के युवक ने सेक्स के दौरान ही रेजर ब्लेड से अपनी गर्ल फ्रेंड का गला काटकर उसकी जान ले ली | पुलिस ने दावा किया है कि युवक ने ये बात कबूल भी कर ली है | पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने खुद भी अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश की थी |

इन्टिमेट मोमेंट के दौरान युवती की हत्या
का ये मामला
ब्राजील के साओ
पौलो राज्य के
वर्जी पॉलिस्टा नाम
के इलाके का
है | 21 साल के
आरोपी मर्सिलो अरौजो
को पुलिस ने
घटना के बाद
गिरफ्तार कर लिया
था |

मर्सिलो की गर्ल फ्रेंड फ्रैसिने की उम्र 22 साल थी | पुलिस का कहना है कि इर्ष्या की वजह से युवक ने उसकी की हत्या की | 22 दिसंबर 2019 की घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि 6 हफ्ते तक चली जांच के बाद घटना से जुड़े कई सबूत बरामद हुए | इससे पहले आरोपी ने घटना को लेकर अलग-अलग बयान दिए थे |

पुलिस के मुताबिक, फ्रैसिने तीसरी बार प्रेग्नेंट हो गई थी | इसी बात को लेकर उसका युवक के साथ विवाद हो गया था | पुलिस जब कपल के घर पहुंची तो युवक भी गंभीर हालत में था | उसकी कलाई और गर्दन पर कट के निशान थे | उसने खुद को पीड़ित के तौर पर दिखाने की कोशिश की थी |