दुनिया भर में अस्थमा के मरीजों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए मई महीने के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है | अस्थमा के मरीजों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है इसलिए उनमें संक्रमण का भी खतरा ज्यादा होता है |
अस्थमा के मरीजों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है | अस्थमा के मरीजों को कुछ चीजों से बहुत जल्दी एलर्जी हो जाती है जिससे उनकी तकलीफ बढ़ जाती है | आइए जानते हैं कि अस्थमा के मरीजों को खाने में किन चीजों से परहेज करना चाहिए |
आर्टिफिशियल स्वीटनर

अस्थमा और एलर्जी फाउंडेशन ऑफ अमेरिका के अनुसार, अस्थमा के मरीजों को आर्टिफिशियल स्वीटनर के इस्तेमाल से बचना चाहिए |आर्टिफिशियल स्वीटनर आमतौर पर डाइट सोडा और जूस में होता है | आर्टिफिशियल स्वीटनर एलर्जी बढ़ाने का काम करता है | अस्थमा के मरीजों को प्रिजर्वेटिव फूड आइटम से बचना चाहिए |
प्रोसेस्ड फूड

प्रोसेस्ड फूड की वजह से अस्थमा और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं और बढ़ सकती हैं | खासतौर से यह बच्चों के लिए बहुत खतरनाक है | ग्रॉसरी स्टोर में कई ऐसे प्रोसेस्ड फूड पाए जाते हैं जिनमें प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल कैलोरी पाई जाती है जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं | फास्ट फूड, डीप-फ्राइड फूड्स, पैकेट फूड्स और फ्रोजन फूड्स अस्थमा के लक्षणों को बढ़ाते हैं |
वेजिटेबल ऑयल

वेजिटेबल ऑयल से खासतौर से सलाद और केक की ड्रेसिंग की जाती है | इसमें प्रिजर्वेटिव बेंजोएट पाया जाता है जो शरीर में जलन और सूजन को बढ़ाता है | हाई टेंपरेचर पर वेजिटेबल ऑयल से खाना बनाने पर कई तरह के विषाक्त पदार्थ निकलते हैं जो अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत हानिकारक हैं |
तला भोजन

अस्थमा के मरीज जितना हो सके तले हुए भोजन से दूरी बना लें | इसके अलावा अस्थमा के मरीजों को ज्यादा नमक भी नहीं खाना चाहिए |
दूध से बनी चीजें

दूध और आइसक्रीम जैसे डेयरी प्रोडक्ट अस्थमा को बढ़ाने का काम करते हैं क्योंकि इनकी वजह से फेफड़ों में बलगम बढ़ता है | अस्थमा के मरीजों को ग्रीक योगर्ट खाने की सलाह दी जाती है |