काम की खबर : आज से महंगा हो गया रसोई गैस सिलेंडर, जाने कितना बढ़ा दाम

0
5

नई दिल्ली / देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस के रेट्स में इजाफा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, आज से रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो जाएगा। LPG Gas Cylinder की नई कीमतें 2 दिसंबर यानी आज से लागू हो गईं हैं। इस इजाफे के बाद देश की राजधानी में घरेलू रसोई गैस की कीमत 644 रुपये हो गई है। बता दें 1 दिसंबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कामर्शियल गैस के रेट्स में इजाफा किया था। 19 किलो वाले सिलेंडर 55 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। रसोई गैस के दाम चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं।

https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx इस लिंक पर जाकर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के रेट्स चेक कर सकते हैं।  19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। चेन्नई में सबसे ज्यादा 56 रुपये प्रति ​सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। अब यहां एक कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए 1410 रुपये देने होंगे। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में 55 रुपए का इजाफा हुआ है। यहां इस सिलेंडर का रेट 1296 रुपये है। कोलकाता और मुंबई में भी 55 रुपये की बढ़त देखने को मिली है, जिसके बाद इन दोनों शहरों में नये दाम क्रमश: 1351 और 1244 रुपये हैं। 

ये भी पढ़े : गुस्सैल गाय ने एक शख्स के पीछे लगा दी दौड़, सींग मारकर उछाला और फिर… देखें वायरल वीडियो