
लुधियाना वेब डेस्क / लुधियाना पुलिस ने जिस्म फ़रोशी के खिलाफ अभियान छेड़ कर कई गली – मोहल्लो में दबिश है | अभियान का मकसद चोरी छिपे चल रहे सेक्स रैकेट और जिस्म फ़रोशी के धंधो पर लगाम लगाना है | दरअसल शहर के कई इलाको में पॉश कॉलोनी से लेकर आम बस्तियों में जिस्म फ़रोशी का धंधा जोरो पर है | परेशानी की बात यह है कि रिहायशी घरों में सीधे दबिश देना पुलिस के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है | लिहाजा वो सूझबूझ के साथ कार्रवाई कर रही है | बताया जाता है कि बड़ी तादाद में स्थानीय और बाहरी युवतियाँ इस कारोबार में शामिल है | इसके चलते कई युवक और ग्राहक लूटपाट का शिकार भी हो रहे है | बदनामी के चलते वो शिकायत करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते |

ताजा मामला शिमलपुरी प्रीत नगर इलाके का है | यहाँ पिछले 2 सालों से एक घर में चलाए जा रहे देह व्यापार के अड्डे को बेनकाब पुलिस ने बेनकाब किया है | छापामारी कर पुलिस ने इस धंधे की संचालिका व उसके पति समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिमलापुरी पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पैक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि यह समाज विरोधी तत्वों पर नकेल डालने के मकसद से किया गया है | उन्होंने बताया कि कई हिदायतों के बावजूत प्रीत नगर इलाके में एक महिला द्वारा अपने घर मेें यह पति – पत्नी देह व्यापार का धंधा चला रहे थे | पुलिस रेड करने पर घर में अड्डे की संचालिका के अलावा 3 महिलाएं और एक ग्राहक को दबोचा गया है।

पुलिस के मुताबिक शहर में देह व्यापार का धंधा करने वाले आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों से संबंधित लड़कियों व महिलाओं को अपने झांसे में लेकर उनसे यह धंधा करवाते आ रहे हैं। ये लोग ऑन डिमांड पर भी लड़कियों की सप्लाई ग्राहकों को डिलीवर करते है | पुलिस के मुताबिक अब इस जाल में फंस चुकी लड़कियों को मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है |