लोनी : गाजियाबाद के लोनी में प्रेम संबंधों के शक में एक मामला सामने आया। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को सद्दाम अपनी पत्नी को ट्रॉनिका सिटी स्थित फैक्टरी में काम दिखाने के लिए घर से ले गया था। कुछ फैक्ट्रियों को देखने के बाद आरोपी ने उसे अपने बातों में उलझा कर वह सुनसान इलाके में उसे ले गया। फिर आरोपी पति ने मौका मिलते ही पत्नी पर हथौड़े से सिर पर वार किया। फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने शव बरामद किया है। मूलरूप से बिहार का रहने वाला व्यक्ति परिवार के साथ ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में रहता है।

बताया जाता है कि 2012 में 28 वर्षीय बेटी की शादी पड़ोस में रहने वाले सद्दाम के साथ की थी। सद्दाम भी राजमिस्त्री है। उनकी बेटी के दो बच्चे हैं। सद्दाम और उसकी पत्नी में कई वर्षों से विवाद चल रहा था। दोनों में कई बार कहासुनी और मारपीट होती थी। सद्दाम का कहना है कि उनकी पत्नी के गैर मर्दों के साथ से प्रेम संबंध थे। इस बात को लेकर दोनों में रोज झगड़ा होता था। हत्या के बाद आरोपी पैदल ही दिल्ली-सहारनपुर मार्ग की तरफ निकल गया। रास्ते में उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। लिफ्ट लेकर वह दिल्ली सहारनपुर मार्ग ट्रॉनिका सिटी थाना पर पहुंचा। यहां से उसने लोनी तिराहा के लिए ऑटो पकड़ा। तिराहा से वह मोहननगर के लिए बैठा। मोहननगर से गाजियाबाद एसएसपी कार्यालय पहुंचा।

सद्दाम ने बताया कि शादी के एक साल तक सब ठीक था। कुछ समय बाद उन्हें अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों के बारे में पता चला। इस पर सद्दाम ने ससुराल पक्ष के लोगों से भी बात की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। सद्दाम काम के सिलसिले के चलते बाहर भी जाता था। सुनवाई नहीं होने पर आरोपी ने करीब एक साल पहले पत्नी की हत्या करने की योजना बनाई थी। कई बार उसे हत्या करने की कोशिश की। सद्दाम का घर निर्माणाधीन हैं। उसके घर पर छत भी नहीं है। छप्पर के नीचे परिवार रहता है। सद्दाम के माता पिता भी ट्रॉनिका सिटी स्थित फैक्टरी में काम करते हैं। पत्नी ने ट्रॉनिका सिटी स्थित फैक्टरी में काम कर अपने घर की छत डालने की बात कही थी।