पत्नी ने इलेक्ट्रिक कटर से कई टुकड़ों में काटी पति की लाश, समलैंगिक संबंधों को लेकर फटकारने पर रची घिनौनी साजिश, तीन बहनों ने मिलकर दी खौफनाक सजा, हैरत में पुलिस

0
4

जोधपुर / शादी के बावजूद एक युवती को समलैंगिक संबंधों की ऐसी आदत पड़ी की वो उसे छोड़ नहीं पाई | जब पति को उसकी इस आदत का पता चला तो उसने उसे फटकारा | पति का यह कदम पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि उसने उसे खौंफनाक तरीके से मौत की सजा दी | दरअसल पति अपनी समलैंगिक पत्नी को ससुराल आने के लिए दबाव डाल रहा था | साजिश के तहत पत्नी ने उसे अपने मायके बुलाया | फिर अपनी बहनों के साथ मिलकर उसने खौफनाक षडयंत्र को अंजाम दिया |

उसने अपने पति का मायके में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया | फिर खाने में नशीला पदार्थ दिया | बेसुध होते ही उसने जहरीला इंजेक्शन देकर पति को मौत के घाट उतार दिया | पत्नी और उसकी बहनों ने फिर उस लाश के कई टुकड़े कर दिए | पति की लाश को इलेक्ट्रिक कटर से काटा गया | उसके हाथ-पैर और धड़ काटकर पॉलिथीन में पैक किये गए | फिर मौका मिलते ही हत्यारी बहनों ने उसे सीवर में फेंक दिया | इस सनसनीखेज मामले को देखकर राजस्थान पुलिस भी हैरत में है |

बताया जाता है कि जोधपुर जिले में हुई इस घटना से लोगों का दिल दहल गया है | समलैंगिक संबंधों पर पाबंदी लगाने के लिए पति से सख्त नफरत करने वाली सीमा ने बिल्कुल भी नहीं सोचा था कि उसका गुनाह सामने आ जायेगा | इस साजिश को उसने बड़े ही सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था | उसने अपने पति चरण सिंह को बड़ी चालाकी से अपने पीहर बुलाया | उसके कत्ल से पहले सीमा ने अपनी बहनों के साथ मिलकर उसकी लाश को ठिकाने लगाने की योजना तैयार की | पति की मौत की खबर ना तो उसके परिजनों और पड़ोसियों को लगे, इस बारे में भी उसने चालाकी बरती | जहरीला इन्जेशन देने के बाद पति की साँस थमने का इंतज़ार किया गया | फिर कातिल बहनों ने घर के बाथरूम में कटर से लाश के हाथ-पैर और धड़ काटे गए |

बताया जाता है कि लंबे समय से सीमा के कई लड़कियों के साथ समलैंगिक संबंध थे | उसने चरण सिंह को जोधपुर के बनाड़ में एक किराए के मकान में बुलाया | फिर प्रेम से बातें की | पति चरण सिंह इस दौरान सीमा और उसकी बहनों की चालाकी जरा भी भांप नहीं पाया | उसकी साली ने स्वागत सत्कार में अपने जीजा के लिए जूस पेश किया | इस जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पहले से ही रखा गया था | चरण सिंह के बेसुध होते ही कुछ जहरीले इंजेक्शन उसे लगाए गए | जिसके बाद उसकी सांसें उखड़ गईं | जांच के दौरान सामने आया कि मृतक चरण सिंह उर्फ सुशील मेड़ता का निवासी था | वो कृषि विभाग में अधिकारी था | सीमा से 2018 में उसका विवाह हुआ |

सभी बहनों ने मिलकर बाथरूम में चरणसिंह के शव को लाया | फिर इलेक्ट्रिक कटर से उसके तमाम अंग काट दिए गए | बेरहम बहनों ने पॉलिथीन में भरकर उनको शहर के अलग-अलग जगह सीवेज में डाल दिया | मामले का खुलासा तब हुआ जब 10 अगस्त से चरण सिंह का कोई अता – पता नहीं चला था | अपने परिजनों से उन्होंने ससुराल जाने और पत्नी सीमा को वापिस लाने की बात कही थी| यही नहीं ससुराल पहुंचने के बाद अचानक उनका मोबाइल बंद हो गया था|

उनके परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी | उधर जोधपुर में सफाई कर्मियों को अलग -अलग सीवरेज से पॉलीथिन पैक मानव अंग मिल रहे थे | मारे गए व्यक्ति की शिनाख्ती को लेकर जोधपुर पुलिस के माथे पर बल पड़ गया था | ऐसे समय उसे सीमा के पति के ससुराल पहुंचने के बाद गायब होने की सूचना मिली थी | फ़ोन कॉल डिटेल्स और कई सबूतों को इकठ्ठा करने के बाद पुलिस ने कातिल बहनों को धर दबोचा | इस हत्याकांड को लेकर पुलिस ने सीमा और उसकी दो बहनों समेत एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया है |

जोधपुर कमिश्नरेट के डीसीपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सीमा, उसकी बहनें सीमा, प्रियंका, बबीता और बहनों का एक मित्र भीयाराम जो इस घटना में उनका सहयोगी था, उसको गिरफ्तार कर लिया है| उनके मुताबिक, चरणसिंह के शरीर के कुछ भाग तो नहीं मिले हैं, उनकी तलाश जारी है | इलेक्ट्रिक कटर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है| शुक्रवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है | जहाँ से अदालत ने सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेज दिया है |