एंटरटेनमेंट डेस्क / हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों पहले शादी और फिर बच्चे के जन्म को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके फैंस यकीन नहीं कर पा रहे है कि ये हकीकत है या फिर सपना | सपना चौधरी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग पहले तो सपना की शादी को लेकर हैरत में पड़ गए | इससे पहले कि इसका जवाब मिलता , सपना के मां बनने की खबर ने उनके चेहरे की हवाइयां उड़ा दी | हालांकि उनके फैंस ने संभलते हुए अपने चेहरे पर मुस्कान लाई | मामला ही दोहरी खुशी का था | हालांकि सपना से दिल लगा बैठे कई फैंस को इस खबर ने तगड़ा झटका दिया | इस बीच उनकी शादी और पति के बारे में जानने के लिए फैंस बेहद उत्सुक हैं। सपना ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी की बात आखिर क्यों छिपाकर रखी | इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है |

न्यूज टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी ने इसी साल जनवरी महीने में शादी की थी, लेकिन परिवार में किसी की मौत होने पर इसका खुलासा नहीं किया। उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया है। वीर साहू भी हरियाणा के रहने वाले हैं। वो सिंगर, प्रोड्यूसर, राइटर और एक्टर हैं। इसके अलावा वीर ने कई फिल्मों में काम किया है। सपना और वीर पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने अपने रिश्ते को शादी में बदला और अब एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं।

सपना चौधरी ने गैल्मर की दुनिया में देशी गर्ल के रूप में खूब सुर्खियां बंटोरी | सपने के गाने तेरी आंख्या का यो काजल.. काफी पॉपुलर हुआ था। यूं तो सपना पहले ही देश में अपने गानों और डांस के चलते फेमस थी। लेकिन आंख्या का यो काजल गीत ने उन्हें विदेशों में भी काफी फेमस कर दिया था। सपना चौधरी अपने गानों के बदौलत हरियाणा ही नहीं पूरे देश में काफी फेमस हैं। बड़े बूढ़े हर कोई सपना के दीवानों में गिने जाते है | उनके पहले गाने ‘सॉलिड बॉडी रै’ ने तहलका मचा दिया था। जिससे वह चंद ही दिनों में हरियाणा की फेमस स्टार बन गई |

सपना चौधरी म्यूजिक वीडियो के अलावा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साल 2017 में जर्नी ऑफ़ भाँग ओवर डेब्यू किया। जिसके बाद साल 2018 में नानू की जानू और साल 2019 में दोस्ती के साइड इफेक्ट में नजर आ चुकी हैं।सपना चौधरी पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 11 में शामिल हुई थीं, जहां उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। उनकी फैन फॉलोइंग में खूब इजाफा हुआ। इसके बाद वो फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आईं।

फ़िलहाल सपना चौधरी अपने पति वीर के साथ बच्चे के लालन-पोषण में जुटी हुई है | बताया जा रहा है कि जल्द ही वो “पति-पत्नी और बच्चे” की तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करेगी |