
मुंबई : बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर BCCI एक्शन में आ गई है, उसने आईपीएल के लिए 9 करोड़ 20 लाख में KKR के बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को हटाने के लिए कहा है, उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को रिप्लेस करने के लिए कहा है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने का फ़रमान जारी कर ख़लबली मचा दी है।

भारत क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने KKR को इस बारे में सूचित कर दिया है। बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति की दुखद हत्या के बाद लगातार जारी हमलों से देश की जन भावनाएं आहत हो रही थी। यही नहीं कई हिंदूवादी संगठनों ने शाहरुख़ खान से भी मुस्तफ़िज़ुर रहमान को हटाने की मांग की थी। इसके बाद देश भर में छिड़ी बहस ने भारतीय क्रिकेट जगत में भी खलबली मचा दी थी। इसे लेकर चर्चा का मुख्य विषय कई मुद्दे बन गए थे। यही नहीं बांग्लादेशी हमलों में कोलकाता की सीमा पार हिन्दू भावनाओं में तनाव पैदा कर दिया था. लेकिन अब यह बात सामने आई गई है कि बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया है।

अब मुस्तफ़िज़ुर रहमान आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे. मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के बेहतरीन तेज गेंदबाज में से एक हैं और दुनियाभर की लीग में खेलते हैं. मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में 2016 से खेल रहे हैं. अब तक बांग्लादेश का यह खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के लिए खेल चुके हैं. मुस्तफिजुर रहमान ने आईपीएल में अबतक 60 मैचों में 65 विकेट लिए हैं. बता दें कि हाल ही में हुई IPL 2026 के ऑक्शन में KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था।

जानकारी के मुताबिक, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा, “हाल ही में जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखते हुए बीसीसीआई ने केकेआर फ्रेंचाइजी को मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि अगर वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो BCCI उस रिप्लेसमेंट की इजाज़त देगा।




