Friday, September 20, 2024
HomeCrimeहोली की खुशी बदली मातम में,नशे की हालत में नाचते-नाचते खुद को...

होली की खुशी बदली मातम में,नशे की हालत में नाचते-नाचते खुद को मारने लगा चाकू हुई मौत

मध्यप्रदेश:इंदौर के बाणगंगा में शुक्रवार देर रात होलिका दहन के एक कार्यक्रम में नाचने के दौरान एक व्यक्ति ने किसी गाने के बोल पर अभिनय करते हुए खुद के सीने में चाकू मार लिया। इस दौरान वह लहू लुहान हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक सिलाई कढ़ाई का काम किया करता था। घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

बाणगंगा थाना एसआई योगेश करासिया के मुताबिक घटना देर रात तीन बजे कुशवाह नगर की है। यहां गोपाल सोलंकी पुत्र नारायण सोलंकी अपने दोस्त और परिवार के लोगों के साथ होलिका दहन के प्रोग्राम में डीजे पर डांस कर रहा था। गाने पर नाचते हुए उसने हाथ में एक चाकू लेकर खुद के सीने में मारने की एक्टिंग कर रहा था। चाकू गोपाल के सीने में गहराई तक चली गई। इस वजह से उसके सीने से खून बहने लगा। आसपास मौजूद दोस्त और रिश्तेदार उसे अरबिंदो अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

मौके पर मौजूद लोगो ने बताया की हमने उसे ऐसा करने से मना भी किया पर उसे चाकू लगने के बाद हम दोस्त वहा से भाग गए, दूसरी पत्नी के साथ कर रहा था डांस पुलिस के मुताबिक गोपाल की पहली पत्नी और बेटा व माता-पिता साथ रहते है। उसने एक अन्य महिला को भी अपने साथ रखा है। जिसके साथ वह डांस कर रहा था। दोस्तों के मुताबिक सभी ने साथ में शराब पी थी। रात को नाचने के पहले वह चाकू लेकर आ गया था। जिससे हाथ में लेकर उसने फिल्मी गाने पर एक्शन किया ओर खुद को घायल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img