Friday, September 20, 2024
HomeEntertainmentजब दो- तीन महीने के थे ऋषि कपूर कभी पिता के तो...

जब दो- तीन महीने के थे ऋषि कपूर कभी पिता के तो कभी लता मंगेशकर की गोद में दिखे, बचपन की आठ अनदेखी तस्वीरें  

एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन से सभी सदमे में थे कि इसी बीच ऋषि कपूर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते 24 घंटे काफी दुखद रहे। दोनों ही अभिनेताओं को कैंसर था और लंबे समय से बीमारी से लड़ रहे थे। मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में आज ऋषि कपूर का निधन हो गया। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ। शो मैन राज कपूर और कृष्णा कपूर के बेटे ऋषि कपूर निक नेम चिंटू के नाम से भी जाने जाते थे। उनके करीबी उन्हें इसी नाम से बुलाते थे। 

दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर उनके दादा थे। पांच भाई बहनों में ऋषि कपूर तीसरे नंबर पर थे। उनसे बड़े रणधीर कपूर और रितु कपूर नंदा हैं जबकि रीमा जैन और राजीव कपूर छोटे हैं। रणधीर कपूर और राजीव कपूर भी अभिनेता हैं।

ऋषि कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के कैंपियन स्कूल से की। इसके बाद वो अजमेर के मेयो कॉलेज पढ़ने चले गए। घर पर शुरुआत से ही फिल्मी माहौल होने की वजह से वो बतौर बाल कलाकार ही फिल्मों में काम करने लगे।

साल 1955 में आई राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ के एक गाने प्यार हुआ इकरार हुआ में ऋषि कपूर की एक झलक नजर आई थी। इसमें वो दो अन्य छोटे बच्चों के साथ बारिश में चलते हुए नजर आते हैं। उस वक्त ऋषि कपूर की उम्र तीन साल थी।

ऋषि कपूर ने फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से डेब्यू किया। साल 1970 में ये फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने अपने पिता के बचपन का किरदार निभाया था। 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉबी’ से ऋषि कपूर मुख्य अभिनेता के तौर पर लॉन्च हुए। फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया थीं। ‘बॉबी’ एक जबरदस्त हिट फिल्म साबित हुई। 

कहा जाता है राज कपूर ने कर्ज से बाहर आने के लिए ऋषि कपूर को ‘बॉबी’ से लॉन्च किया था। राज कपूर फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ लेकर आए थे। यह फिल्म उस वक्त नहीं चल पाई जिससे वो काफी कर्जदार बन गए थे लेकिन ‘बॉबी’ की सफलता से उनके दिन फिर आए। 

ऋषि कपूर के रोमांटिक रोल को लोगों ने इतना पसंद किया कि वो लगातार लव स्टोरी पर आधारित फिल्में करते चले गए। पर्दे पर उनकी चॉकलेटी हीरो वाली इमेज बन गई। ऋषि कपूर पर्दे पर आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म ‘द बॉडी’ में नजर आए थे। 

ये भी पढ़े : इरफान की तरह अपनी मां को अंतिम अलविदा नहीं कह सके थे ऋषि कपूर, मां अपने बच्चों की राह तकते रही लेकिन वक्त की बेबसी बन गई बड़ी चुनौती, शोक संवेदनाओं का दौर 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img