Sunday, September 22, 2024
HomeViral Newsजब कंग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी की जगह लगवाए प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद...

जब कंग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी की जगह लगवाए प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे , देखे वीडियों 

वायरल डेस्क / सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है | इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं | ये वीडियो कांग्रेस पार्टी की एक जनसभा का बताया जा रहा है | वीडिया में पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार का जिक्र है, साथ ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी वीडियो में नजर आ रहे हैं | 

दरअसल कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमार ने जब नारे लगने शुरू किये | तो उन्होंने सबसे पहले सोनिया गाँधी जिंदाबाद बोले और फिर राहुल गाँधी जिंदाबाद | यहां तक तो ठीक था लेकिन इसके बाद उन्होंने प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगाए तो मंचासीन नेताओं के साथ-साथ जनसभा में मौजूद भीड़ भी हैरान रह गई | दरअसल, उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा की जगह बॉलीबुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम के लिया| अब यह वीडियो सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं| जिस वक़्त यहाँ हुआ उस वक़्त कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख सुभाष चोपड़ा भी मंच पर थे |

https://youtu.be/zdaAtnDgswI

इस वायरल वीडियो पर ट्विटर यूजर्स ने मजाकिया टिप्पणी भी की है  |एक यूजर ने लिखा है, बधाई हो, आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने राजनीति में एंट्री कर ही ली | एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘भावना में बह गए कांग्रेस के कार्यकर्ता जल्दबाजी में प्रियंका गांधी के बजाय प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद |

 यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि कुछ ही देर में ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा ट्रैंड करने लगा | वीडियो में साफ देखा जा सकता है की जब सुरेंद्र कुमार ने सोनिया और राहुल के बाद प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद बोला तो अचानक सुरेंद्र कुमार के साथ खड़े सुभाष चोपड़ा सकपका गए और बगलें झाँकने लगे| इसके बाद उनहोंने गलती के बारे में बताया और फिर उसे सुधारा गया | 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img