Thursday, September 19, 2024
HomeAstrology - RashifalWeekly Horoscope: 9 से 15 सितंबर तक कैसे बीतेंगे मेष से मीन...

Weekly Horoscope: 9 से 15 सितंबर तक कैसे बीतेंगे मेष से मीन राशि वालों के दिन, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: राशिफल के अनुसार, 8 से 14 सितंबर तक यह हफ्ता 12 राशियों के लिए खास रहेगा। कुछ राशि वालों को मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। वहीं, कई राशि वालों का सप्ताह आय प्रदान करने वाला रहेगा।

मेष
यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सतता है। मेष राशि के जातक वाहन के उपयोग में इस हफ्ते सावधानी बरतें। आकस्मिक दुर्घटना के योग है। आपकी बातों का परिवार में विरोध किया जाएगा। भ्रमण को मौका मिलेगा। करियर को लेकर अत्यधिक मेहनत करने की जरूरत है। सफलता मिलने में समय लगेगा।

वृषभ
सप्ताह के शुरुआत में पैसों को लेकर जद्दोजहद करनी पड़ेगी। बुधवार शाम से आराम प्राप्त होगा। शुक्रवार से स्थिति अस्थिर हो जाएगी। कामों में गति नहीं आएगी। बेवजह के खर्चे होंगे और विवाद की स्थिति बन सकती है। योजनाएं असफल होती नजर आएंगी। अत्यधिक परिश्रम के बाद ही करियर में सफलता मिलेगी।

मिथुन
यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। बेहतर स्थिति में रहेंगे। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। किसी बड़े कार्य के बनने के आसार हैं। शिक्षा क्षेत्र से संबंधित जातकों के लिए लाभ के योग बनेंगे। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ आनंद के क्षण बिताएंगे। करियर को लेकर इस हफ्ते चिंता से मुक्त रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यवसाय में नया मार्ग प्राप्त होगा। इस हफ्ते आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई साझेदारी होने के योग हैं। किसी प्रकार का विशेष लाभ होने के आसार हैं।

सिंह
यह हफ्ता किसी बड़ी उपलब्धि को पाने का होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। गुरुवार को काम की गति कम होगी। शुक्रवार और शनिवार अच्छा दिन रहेगा। इस सप्ताह किसी को पैसा उधार न दें।

कन्या
यह सप्ताह परेशानियों से भरा रहेगा। विरोधियों द्वारा ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। किसी से भी लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से परेशान रह सकते हैं।

तुला
यह सप्ताह आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा। धन आने के योग बनेंगे। किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति संभव है। परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी का मसला सुलझ सकता है। पराक्रम भी इस हफ्ते श्रेष्ठ रहेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है। फैमिली के साथ महत्वपूर्ण क्षण बिताएंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति दिखाई देगी। निवेश के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

धनु
यह सप्ताह कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी से व्यवहार बिगड़ सकता है। व्यापार में पार्टनर धोखा दे सकते हैं, जिस कारण बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस सप्ताही निवेश करने से बचें। माता-पिता और पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर
यह हफ्ता ठीक-ठार रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आपका बीमार होने घर में व्यवस्था को खराब कर सकता है। कार्य की अधिकता होगी। इस सप्ताह धन की कमी नहीं होगी। अटके धन की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में जोखिम लेने से बचें।

कुंभ
आत्मविश्वास के साथ बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी। मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका प्राप्त होगा। काम में अचानक वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्य में समय व्यतीत होगा। धन की आवक में तेजी आएगी।

मीन
मीन राशि वालों को इस सप्ताह कोई खुशखबरी मिलने वाली है। आय में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनते दिखाई देंगे। इस हफ्ते किसी के विवाद में दखल न दें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। शनिवार को भाग्य का साथ मिलेगा।

Bureau Report
Bureau Reporthttp://www.newstodaycg.com
PUBLISHER/DIRECTOR/EDITOR – SUNIL NAMDEO, ADDERESS – NEAR SHWETA SCHOOL,NEW RAJENDRA NAGAR , RAIPUR CG 492001 , MOBILE NO.- 9993938461
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img