Thursday, September 19, 2024
HomeAstrology - Rashifalमौसम का मिजाज : छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर गरज चमक के...

मौसम का मिजाज : छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ हो सकती है बूंदा – बांदी बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर मौसम का मिजाज सकता है। मौसम विभाग की माने तो 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से से विदर्भ तक 0.9 km ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी-पश्चिम और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन लगातार छत्तीसगढ़ में बना हुआ है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड होने की संभावना है,परन्तु कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img