रायपुर। राजधानी रायपुर में डोर-टू-डोर कचरा एकत्र किया जा रहा है, लेकिन राजधानीवासी कचरा कलेक्शन और यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 से अब तक का लगभग 19 करोड़ रुपये यूजर चार्ज एवं डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की रकम बकाया है।

बड़ी कालोनियां चार्ज जमा नहीं कर रही हैं। निगम इसेे लेकर सख्त हो गया है। नगर निगम उन कॉलोनियों को लेकर सख्ती अपनाने जा रहा है। जिन्होंने डोर-डू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए यूजर चार्ज नहीं दिया है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है, लेकिन राजधानीवासी कचरा कलेक्शन और यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं। साल 2017 से अब तक का 19 करोड़ रुपए यूजर चार्ज एवं डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की रकम बकाया है। खासकर बड़ी कॉलोनियां चार्ज जमा नहीं कर रही हैं। अब निगम ने इस मामले को लेकर सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। यूजर चार्ज नहीं देने वालों की कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ी नहीं जाएगी।