
हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे से वोटिंग जारी है। इन तीनों राज्यों में क्रॉस वोटिंग का डर है।बिहार में दो कांग्रेस सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास ने अभी तक वोट नहीं डाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों का फोन भी बंद आ रहा है। तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी को एक विधायक का इंतजार है। वह भी अब तक वोट डालने के लिए नहीं पहुंचे हैं।अब तक NDA की तरफ से 176 विधायक वोट डाल चुके हैं। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने वोट डाले हैं।

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। 11 बजकर 20 मिनट तक चुनाव के लिए 25 वोट डाले गए हैं। वोटिंग के लिए कांग्रेस के विधायक हिमाचल के कसौली से रवाना होकर चंडीगढ़ में भूपेंद्र हुड्डा के घर जुटे। इसके बाद वे एक साथ बस में विधानसभा पहुंचे। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों में से 11 पर सोमवार को मतदान जारी है। 26 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें 13 एनडीए को और 13 विपक्ष की सीटें हैं। अभी 37 में से 25 सीटें इंडिया गठबंधन के पास, जबकि 12 NDA के पास हैं। चुनाव के बाद तस्वीर बदल सकती है। NDA को 8 सीटों का फायदा हो सकता है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. बिहार विधानसभा में वोट डालने के लिए विधायकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. इस बीच मैथिली ठाकुर और श्रेयसी सिंह भी वोट डालने के लिए पहुंचीं. अलीगंज की विधायक मैथिली ठाकुर ने राज्यसभा के लिए पहली बार वोट डाला. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर उन्होंने कहा, हम उनको बहुत याद करेंगे.




