Sunday, September 22, 2024
HomeCrimeसैर - सपाटे के बहाने घर से गई युवती चढ़ गई दलालों...

सैर – सपाटे के बहाने घर से गई युवती चढ़ गई दलालों के हत्थे, युवती का दो लाख में सौदा, जिस्मफरोशी के जाल में फ़साने की कवायत में जुटा था गिरोह, महिला एजेंट सहित तीन गिरफ्तार

इंदौर / इंदौर में एक युवती अपने परिचित शख्स के साथ सैर – सपाटे के लिए निकली। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बावजूद वापस घर नहीं लौटी। पीड़ित परिजनों ने स्थानीय थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रावजी बाजार थाना पुलिस ने इस युवती की खरीद-फरोख्त के मामले में महिला एजेंट सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पीड़ित युवती का ही परिचित बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उसने सैर – सपाटा करवाने के बहाने इस युवती को घर से बाहर लेकर गया था। लेकिन उसने उसे एक महिला एजेंट की मदद से उसका सौदा कर दिया। बदले में दो लाख रुपये अपने जेब में डाल लिए।

बताया जाता है कि खरीदार ने इस युवती के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती एक दिन इस गिरोह के चंगुल से छूटकर अपने घर वापस लौट आई। उसने पूरा वाकया पुलिस को बताया। इंदौर एएसपी पश्चिम-1 राजेश व्यास के मुताबिक मामला तीन माह पुराना है। उन्होंने बताया कि साउथ तोड़ा निवासी 21 वर्षीय युवती अचानक गायब हो गई थी। गुमशुदगी दर्ज कर तलाश करने पर पांच दिन बाद यह युवती लौट आई। पीड़ित परिजनों के साथ थाने पहुंच कर इस युवती ने बताया कि उसे परिचित संजू उर्फ अहमद उर्फ भूपेंद्र गोगे निवासी मंदसौर ने बेच दिया था।

उसके मुताबिक सैर करवाने के बहाने वो उसे गुना के समीप स्थित चांचौड़ा गांव ले गया। यहाँ सीमा नामक महिला की मदद से उसे फतेह सिंह को बेच दिया गया। फतेह सिंह ने जोर जबरदस्ती उसे अपनी पत्नी बनाया। फिर शारीरिक संबंध बनाए। लड़की को अंदेशा था कि फ़तेह सिंह उसे अब दूसरे गिरोह के हवाले करने वाला था। इस बीच वो मौका पाते ही उसके कब्जे से भाग निकली। पुलिस ने आरोपियों पर दुष्कर्म और मानव तस्करी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। 

टीआई सविता चौधरी व उनकी टीम ने महिला एजेंट सीमा, संजू और फतेह सिंह को गिरफ्तार कर लिया। टीआई के मुताबिक सीमा के बारे में जानकारी मिली कि वह अधेड़ उम्र के उन लोगों से संपर्क करती है जिनकी किन्हीं कारणों से शादी नहीं हो पाती। वह लाखों रुपये लेकर निर्धन घरों की युवतियों से उनकी शादी करवा देती है। आरोपियों की धर पकड़ में सब इंस्पेक्टर सीमा धाकड़, आरक्षक धर्मेंद्र पाठक, मुकेश गायवाड, प्रेम व संजय की अहम भूमिका बताई जा रहीं है। 

ये भी पढ़े : राजनांदगांव में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल का स्लैब गिरा मजदूरों पर, एक की मौके पर मौत, 5 घायल, हादसे के बाद गायब हो गया मालिक, स्लैब के नीचे दबे मजदूरों को रेस्क्यू अभियान चलकर निकाला बाहर

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img