दिल्ली वेब डेस्क / कोरोना संकट के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा बदलाव किया है | दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी को हटा दिया गया है | अब उनकी जगह पर आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी की कमान दी गई है | जबकि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे | इस बाबत पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से आधिकारिक लेटर जारी कर दिया गया है |

