VIDEO : राहुल गांधी ओडिशा जाने से पहले जगदलपुर हवाई अड्डे पर उतरे , नेताओ ने किया स्वागत मुख्यमत्री भूपेश को लेकर ओडिशा रवाना

0
12

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ओडिशा प्रवास पर हैं | ओडिशा के भवानीपटना जाने से पूर्व वे दिल्ली से सीधे जगदलपुर हवाई अड्डे पर उतरे | इस दौरान उनकी अगुवाई करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही जगदलपुर पहुंच गए थे | मुख्यमंत्री बघेल ने जगदलपुर एयरपोर्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत किया इसके अलावा प्रदेश में मंत्री कवासी लखमा,क्षेत्रीय विधायक रेखचन्द जैन,कोंडागाँव विधायक मोहन मरकाम,चित्रकूट विधायक दीपक बैज,लखेश्वर बघेल सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया | राहुल गाँधी यहाँ 15 मिनट तक स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिले और फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हेलीकॉप्टर से ओडिशा के भवानीपटना के लिये रवाना हो गये |  भवानीपटना में राहुल गांधी आम सभा को संबोधित करेंगे और लगभग 2:30 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट लौटने उपरान्त विमान से दिल्ली रवाना हो जायेंगे | 

https://youtu.be/UTqXN5ryjf4