Saturday, October 5, 2024
HomeChhatttisgarhvideo : मुर्गे का लुफ्त उठाते धरा गया अजगर | "स्नैक कैचर"...

video : मुर्गे का लुफ्त उठाते धरा गया अजगर | “स्नैक कैचर” की टीम की गिरफ्त में आया पांच फीट से ज्यादा लंबा अजगर | रायगढ़ की घटना | 

    उपेंद्र डनसेना 

रायगढ़ | आमतौर पर “चिकन सेंटर” में मुर्गे के शौक़ीन दस्तक देते है ,लेकिन रायगढ़ की एक दुकान में सबरे -सबरे एक अजगर ने धावा बोल दिया | इस अजगर ने जैसे ही एक मुर्गे को अपनी गिरफ्त में लिया ,पिंजड़े में कैद तमाम मुर्गे मुर्गियां चीख पुकार कर फड़फड़ाने लगी | शोरगुल इतना हुआ की दूकानदार को अपनी “कुर्सी” छोड़ मुर्गा घर का रुख करना पड़ा | मौके का नजारा देखकर इस दुकानदार के पैरो तले जमीन खिसक गई | पांच फीट से लंबा अजगर मुर्गे का स्वाद ले रहा था | दुकानदार ने “स्नैक कैचर” की टीम की घटना की जानकारी दी | मौके पर पहुंची टीम ने “अजगर” को अपने कब्जे में लिया | साथ ही अजगर को जंगल ले कर सुरक्षित स्थान में छोड़ा गया ।

https://youtu.be/1fbGs_NmfO0

RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img