VIDEO : नई कांग्रेस सरकार के गठन के बाद पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की पहली बड़ी कामयाबी | बीजापुर के जंगलो से बरामद किए गए दस खुखार नक्सलियों के शव |

0
6


छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हफ्ते भर पहले पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवानो ने दस माओवादियों को मार गिराया था | सभी माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए है | माओवादियों ने भी माना है कि मारे गए नक्सली एलपीजिए के मेंबर थे | उधर इस एन्काउंटर के बाद पुलिस का मनोबल बढ़ा हुआ है | पुलिस ने साफ़ किया है कि नक्सलियों ने यदि हथियार नहीं डाला तो उनकी खैर नहीं |  हथियारों के साथ बरामद किए गए ये सभी शव उन नक्सलियों के है जिन्होंने कई हिंसक वारदातों को अंजाम दिया है | बस्तर के गांव गांव में नक्सलियों का ये गिरोह आतंक का पर्याय  बन चूका था  | हफ्ते भर पहले बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में ये सभी दस नक्सली मारे गए | सुरक्षाबलों ने इन्हे हथियार डालने की हिदायत दी थी | लेकिन नक्सलियों ने गोलियों से इनका जवाब दिया | करीब घंटे भर तक चली मुठभेड़ में दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई | इस मुठभेड़ में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों का पलड़ा भारी रहा | नतीजतन ये सभी नक्सली मारे गए | हालांकि सुरक्षाबलों को भी इस मुठभेड़ में मामूली नुकसान हुआ था | लेकिन आतंक का पर्याय बन  नक्सलियों को उन्होंने अपने जान जोखिम में डालकर मौत की नींद सुला दिया | नक्सलियों ने पहली बार स्वीकार किया है कि आमने सामने की इस मुठभेड़ में उनके दस साथी मारे गए |

      उधर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों ने मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरमाद कर लिए है | इनकी शिनाख्ती की जा रही है |  पोस्टमार्टम के बाद सभी शवों को उनके परिजनों को सौपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी | पुलिस का कहना है कि नक्सलियों को अब मुहतोड़ जवाब दिया जा रहा है | पुलिस का यह भी कहना है कि एंटी नक्सल ऑपरेशन को अब और भी तेजी से अंजाम दिया जाएगा | 

छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद से पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों को ये पहली बड़ी कामयाबी हासिल हुई है | नई सरकार के गठन के बाद से नक्सलियों ने रोजाना कोई न कोई गंभीर वारदातों को अंजाम दिया है | जबकि सरकार ने नक्सलियों के प्रति सहानुभति जाहिर करते हुए कहा था कि नक्सलवाद का हल बंदूक से नहीं होगा , बल्कि बस्तर के लोगो से बातचीत की जाएगी | लेकिन सरकार के तमाम दावों को ख़ारिज करते हुए नक्सलियों ने बस्तर के विभिन्न इलाको में 14 आम नागरिको की हत्या की और करोडो की सरकार संपत्ति को नुकसान पहुंचाया | बस्तर में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों और सामने को आग के हवाले करने में नक्सलियों ने कोई कसर बांकि नहीं छोड़ी | फ़िलहाल इस मुठभेड़ से मिली कामयाबी पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों के हौसले बुलंद है  |   

https://youtu.be/a8DohVLNzV8