रायपुर में ITBP मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जोरशोर से मनाया गया | यहाँ आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों से ITBP के योग प्रशिक्षक पहुंचे थे | उन्होंने योग की कई मुद्राए पेश की | ITBP अब सीमाओं की सुरक्षा के साथ साथ योग के क्षेत्र में भी अपना योगदान से रहा है | इसके लिए उसने तीन माह के योग प्रशिक्षण कोर्स की शुरुआत की है | रायपुर से सटे खरोरा गांव में ITBP के मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की रंग बिरंगी छटा बिखरी हुई नजर आई | सुबह से ही इस सेंटर में योगा करने वालो का हुजूम लगा रहा | वीर सैनिको के अलावा गणमान्य नागरिको और स्कूली बच्चो में योग करने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया | योगाभ्यास की अगुआई ITBP के जांबाज जवानो ने की | इसमें उन जवानो ने हिस्सा लिया ,जिन्होंने योग दीक्षा लकेर खुद को इस क्षेत्र में परांगत किया है |
