विनोद चावला
धमतरी | नगर निगम चुनावों को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई आरक्षण प्रक्रिया में पांच निकायों के वार्डों का आरक्षण हो गया है। धमतरी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों के लिए पार्षदों के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई |
सबसे पहले कुरूद नगर पंचायत वार्ड से शुरू हुई आरक्षण की प्रक्रिया नगर निगम धमतरी के वार्डो के आरक्षण तक चली | बतादें कि आरक्षण को लेकर सभी दलो के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे रहे | जहा सभाहाल में दो स्कूली छात्राओं ने बंद डिब्बे में रखे पर्चियों को लाटरी सिस्टम से निकाल कर नगर निगम के वार्डों का आरक्षण किया गया | कलेक्टर रजत बंसल ने एक-एक करके कुरूद , नगरी, मगरलोड , भखारा ,आमदी नगर पंचायत वार्डो के साथ साथ धमतरी नगर निगम के कुल 40 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया संपन्न कराई | धमतरी निगम के 13 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं । जिससे इस बार महिलाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा |
वही आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही कई उम्मीदवारों में खुशी तो, कहीं गम का आलम दिखा | वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए 3, अनुसूचित जाति के लिए 4 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 वार्डो का आरक्षण किया गया है ।

